फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 29 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। लंढौरा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार बाप बेटे घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जौलीग्रांट रैफर कर दिया गया। जहां पिता की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला टोली निवासी निसार बुधवार देर शाम अपने बेटे अमजद के साथ बाइक पर लंढौरा से लौट रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को पहले रुड़की और फिर जौलीग्रांट रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय निसार की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक मेटाडोर पर कंडक्टर का काम करने के दौरान एक हादसे में निसार का पैर कटा हुआ था। अब हादसे में उसकी मौत हो गई। चोटिल अमजद का इलाज जारी है। निसार की मौत पर मौहल्ले में शोक रहा। पुलिस को अभी मामले में लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें