फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। जाम खुलवाने में लगे सिपाही के साथ ट्रैक्टर सवार लोगों ने मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब छह बजे बस स्टेशन के बाहर जाम लगा हुआ था, जिसे खुलवाने के लिए चेतक पुलिस कर्मी अमित अपने साथी गजेन्द्र व अन्य पुलिस कमियों के साथ जाम खुलवाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर लंढौरा मार्ग की ओर अचानक मुड़ गया, जिससे कई वाहन जाम में फंस गए। सिपाही अमित ने ट्रैक्टर चालक को आगे से मोड़कर लाने को कहा इस पर ट्रैक्टर सवार लोगों ने गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसकी वर्दी तक फाड़ दी। अमित ने खुद को बचाना चाहा तो चालक ने उसकी ओर ट्रैक्टर दौड़ा दिया, जिससे वह चपेट में आने से बाल बाल बच गया। वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से भगवानपुर चदंनपुर निवासी रिजवान और शहजाद को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी नफीस मौके से फरार हो गया। सिपाही अमित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मारपीट करने, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें