फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं आई नगदी, खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

Wed, 07 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसबीआई मुख्य शाखा सहित अन्य बैंकों में बुधवार को भी नगदी का टोटा बना रहा। ऐसे में नगदी निकासी को बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार अब बृहस्पतिवार को शाम तक कैश आने की उम्मीद है। ऐसे में शुक्रवार से लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों की ओर से बुधवार को कैश आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में शहर और देहात के अधिकांश बैंकों में नगदी का संकट बरकरार रहा। बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को एकबार फिर निराश होना पड़ा। एसबीआई के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक डीके वर्मा का कहना देहरादून से कैश मंगाया जाना था, लेकिन फोर्स और वाहन की व्यवस्था नहीं होने से बुधवार को नगदी नहीं मंगाई जा सकी। उन्होंने बताया कि अब बृहस्पतिवार को नगदी आ सकेगी। इसके बाद शुक्रवार से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकेगी। मालूम हो कि इससे पहले एसबीआई मुख्य शाखा सहित अन्य बैंकों में पिछले एक सप्ताह से नगदी की कमी चल रही है, जिससे आए दिन उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें