फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय के विरोध में भड़के बैंककर्मी

Wed, 18 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी विलय के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विलय किए जाने के विरोध में बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने कहा कि यदि विलय आदेश वापस नहीं होता है तो 20 मई से बैंक कर्मी हड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित शिव कॉम्पलेक्स में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के बाहर सभी बैंक कर्मी एकत्रित हुए। इस दौरान कहा गया कि पूर्व में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ राजस्थान, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का विलय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ नहीं किया जाएगा। लेकिन गत दिवस मुंबई में हुई बोर्ड बैठक में एकतरफा विलय का प्रस्ताव पास कर दिया गया।

जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में उक्त सभी बैंक 20 मई से हड़ताल करेंगे। बैंक कर्मियों ने विलय आदेश के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतुल गोयल, अर्जुन गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री, विशाल गुप्ता, अनिल बजाज, केपी थपलियाल, एएस नेगी, मन्नू माकिन, अर्जुन गांधी, अश्वनी आहूजा, मिनाक्षी, नवीन उनियाल, विकराम, रघुबीर, अर्जुन, मीना, संगीता, अजय, नवीन, अतुल अग्रवाल, वरुण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें