II
I
I
I
Iदुकानों के बाहर अतिक्रमण और सड़क पर सामान बेचने पर होगी कार्रवाई
I
Iपुलिस ने व्यापारियों की बैठक लेकर लिया निर्णय, आज से प्लान लागू
I
I
I
सिविल लाइंस और मेन बाजार में ई-रिक्शा से आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के पुलिस की ओर से सुबह 10 से रात साढ़े आठ बजे तक रिक्शा पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही दुकान के बाहर अतिक्रमण करने और सड़क पर सामान बेचने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
I
Iसोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने व्यापार मंडल और ज्वेलर्स एसोसिएशन की बैठक ली। यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से सुझाव मांगे गए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मेन और सिविल लाइंस बाजार में सुबह 10 से रात साढ़े आठ बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा बाजार में कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण नहीं करेगा।
I
I
I
Iइसके अलावा सड़क पर पुल और फुटपाथ पर बैठकर कोई भी सामान नहीं बिक्री करेगा। कोई अतिक्रमण और सामान बेचता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जनहित में प्रतिष्ठान के बाहर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने पर ए टू जेड के स्वामी धीर सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भरत कपूर, रामगोपाल कंसल, सलमान, आकाश गोयल, नवीन गुलाटी आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मंगलवार से ई-रिक्शा पर बाजारों में पाबंदी होने का प्लॉन सख्ती से लागू कराया जाएगा।I