फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हरिद्वार जाने से रोके वाहन, नारसन बॉर्डर पर लगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन नारसन बॉर्डर पर रही अलर्ट
I
I
I
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से हरिद्वार जाने वाले सभी भारी वाहनों को नारसन बॉर्डर पर रोक लिया गया। इससे बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन रोके जाने को लेकर चालकों और पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही।
I
Iसोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, पंजाब आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के लिए हरिद्वार का रूख किया। इस कारण हरिद्वार वाहनों से पूरी तरह से पैक हो गया। वहीं वाहनों का हरिद्वार में आने का सिलसिला जारी था। इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iसुबह करीब आठ बजे से हरिद्वार की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इस कारण हाईवे पर एक किलोमीटर से भी लंबा जाम लग गया। इस दौरान भारी वाहन चालकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन भारी वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। वहीं दूसरी ओर हाईवे पर भारी वाहनों की कतार लगने से छोटे वाहन रेंगते नजर आए। सर्विस रोड पर वाहनों के आवागमन से कस्बावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें