फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बालियान ने तीसरी बार झटका सोना, रुड़की का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में छह से नौ सितंबर तक फर्स्ट शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें रुड़की के देव बालियान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव ने सटीक निशाना लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

देव बालियान डाउन कॉलोनी रेलवे निवासी राहुल बालियान के बेटे हैं। राहुल बालियान विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। देव केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र हैं। वह सुन नहीं सकते लेकिन बचपन से ही उन्हें खेलों से बहुत लगाव है। शूटिंग में रुचि के कारण वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं। सहारनपुर की प्रतियोगिता से पहले देव दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके थे। यह उनका तीसरा स्वर्ण पदक है। कोच दीपक सैनी ने बताया कि देव नियमित अभ्यास से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण केंद्र में देव के अलावा 200 से अधिक छात्र शूटिंग का प्रशिक्षण ले चुके हैं। कोच ने उम्मीद जताई कि देव आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

कोच दीपक सैनी देव के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने देव के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई है। कोच ने कहा कि देव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा करेंगे। इस उपलब्धि पर आदेश सिसोदिया, मुकेश चौधरी और अर्जुन देशवाल भी मौजूद रहे। देव के परिवार और खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें