फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज के लिए विवाहिता का गला घोंटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हज्जरपुर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़िता काकी ने बताया कि उसका विवाह फरवरी 2025 में नागल पलूनी थाना कलियर निवासी भोपाल सिंह के साथ हुआ था जो उत्तराखंड परिवहन निगम में परिचालक के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वे लगातार पांच लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर नौ मार्च की रात आरोपियों ने रस्सी से विवाहिता का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।

इसके बाद आरोपियों ने मायके जाकर भी परिजनों के साथ मारपीट की और धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह मान ने बताया कि जेएम प्रथम रुड़की के आदेश पर पति भोपाल सिंह, सास, जेठ, जेठानी, देवर और ननदोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें