एक बेटे ने रुपये देने से इनकार करने पर अपने मां-बाप के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं रुपये न देने पर आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी जरीफ ने बताया कि उनका बेटा वसीम अहमद अक्सर रुपये देने का दबाव बनाता है। इनकार करने पर गाली गलौज करता है। आरोप है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि शनिवार को बेटे ने एक लाख रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने दोनों को जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।