फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में दुकान का ताला तोड़ने और कब्जे के प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मानक चौक पर संयुक्त संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच उपजा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। एक भाई ने दुकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मानक चौक निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार में चार भाई विनोद कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार और नकुल हैं। मंगलौर में स्थित विवादित दुकान चारों भाइयों की संयुक्त संपत्ति है जिसमें रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार किया जाता है। आरोप है कि भाई विनोद कुमार ने अन्य भाइयों की रजामंदी के बिना मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मोहम्मद एहसान और उसके बेटे जीशान के साथ दुकान को लेकर साझेदारी का एकतरफा समझौता कर लिया।
मनोज कुमार का कहना है कि इस समझौते में उसने, राजकुमार और नकुल ने अपनी कोई सहमति नहीं दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने दुकान पर अपना अधिकार जमाने की नीयत से ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।कार्यकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद कुमार, जीशान और मोहम्मद एहसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें