फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, तमंचे से फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक युवक को मौके से दबोचकर पुलिस को सौंपा, जानलेवा हमले में छह पर मुकदमाI
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हत्या के इरादे से तमंचे से फायरिंग के मामले में फरार चल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
खानपुर निवासी निगम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल पर पड़ोसी गांव अहियापुर निवासी अभिषेक की कॉल आई थी। उसने पूछा कि वह इस समय कहां पर है। इस पर उसने बताया कि वह घर पर ही है। आरोप है कि कुछ देर बाद अभिषेक अपने भाई अंकित उर्फ मोती व चार साथियों के साथ घर में घुस गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आए परिवार के लोगों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच अभिषेक ने जान से मारने के इरादे से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने मौके पर ही अंकित उर्फ मोती को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अभिषेक और उसके भाई अंकित उर्फ मोती निवासी अहियापुर, नितिन, मयंक निवासी माजरी, हिमांशु उर्फ धोनी व बंटी उर्फ रिषभ निवासी शाहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अंकित उर्फ मोती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें