फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चारा लेने गए युवक पर हमला

विज्ञापन
झबरेड़ा में युवकों द्वारा पीटकर घायल किया गया युवक। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
होली दहन से पूर्व खेत से चारा लेने गए एक युवक पर कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडे़की निवासी तुषार बृहस्पतिवार शाम होली दहन से पहले बाइक लेकर खेत से चारा उठाने गए थे। इस दौरान मोलना गांव निवासी कई युवक रोड के किनारे बैठे थे। आरोप है कि युवकों ने तुषार को देखकर कमेंट कर दिया। इसे लेकर उनकी युवकों से बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने तुषार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। युवकों ने उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। वह किसी तरह बाइक मौके पर ही छोड़कर वहां से भागे।
परिजन घायल को लेकर इकबालपुर पुलिस चौकी चौकी पहुंचे। पुलिस ने रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं, परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिमांशु समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हिमांशु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें