फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जानलेवा हमले में फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रणसूरा गांव में जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने ढोल - नगाड़ों के साथ गांव पहुंचकर आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव में 13 मई को खेत से लौट रहे ग्रामीण शौकीन और युवक श्मशाद पर गांव की ही लोगों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला और फायरिंग करने के साथ ही दोनों को कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था।
मामले में गुफरान की ओर से दस आरोपियों जाहिद, साजिद, राशिद, हुस्न अली, खुर्शीद, सुभान, मन्नान, आरिफ, इलियास और अनीस के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अनीस को छोड़कर अन्य आरोपियों के वारंट जारी होने के बावजूद उनके नहीं मिलने पर पुलिस ने न्यायालय में कुर्की के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक दीपक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल - नगाड़ों के साथ गांव पहुंची और आरोपियों की कुर्की की उद्घोषणा करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें