फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का खुला कैश बाक्स देख उड़े होश

Wed, 30 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआईटी रुड़की में सोमवार की रात एसबीआई के एटीएम का खुला कैश बाक्स देखकर सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका से परेशान सुरक्षा अधिकारी रातभर भागदौड़ करते रहे। एटीएम में मौजूद गार्ड ने भी मामले में जानकारी से इंकार कर दिया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य लोगों ने बैंक प्रबंधन से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दरअसल आईआईटी रुड़की में एसबीआई के एटीएम में सोमवार की रात करीब आठ बजे कैश लोड करने वाली एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन तकनीकी खामी के कारण कैश लोड नहीं हो सका। इसके बाद एजेंसी कर्मी एटीएम का कैश बाक्स खुला छोड़कर चलते बने। रात नौ बजे के करीब वहां से गुजर रहे आईआईटी सुरक्षाकर्मी की नजर खुले पड़े कैश बाक्स पर पड़ी। कैश चोरी होने की आशंका से उसने आईआईटी प्रबंधन और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एटीएम से कैश चोरी होने की सूचना परिसर में आग की तरह फैल गई। इस दौरान आईआईटी सुरक्षा अधिकारी पड़ताल में लगे रहे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। स्थिति यह थी एटीएम में मौजूद गार्ड को भी कैश बाक्स खुले होने की जानकारी नहीं थी। न ही उसके पास बैंक के अधिकारियों के नंबर थे। मशक्कत के बाद आईआईटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने कैश लोड करने वाली एजेंसी से संपर्क साधा। सच्चाई सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें