फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रास्ता रोकने के विवाद में मारपीट और तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ढंडेरा क्षेत्र में रास्ता रोकने के लिए हुए विवाद के बाद एक परिवार ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजय नगर कॉलोनी, ढंडेरा निवासी सरदार सिंह ने कोतवाली रुड़की में दी तहरीर में बताया कि वह 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी से अपनी कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पहले रास्ते में मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण मार्ग अवरुद्ध था। उन्होंने रास्ता खाली करने को कहा तो विवाद हो गया। तहरीर के अनुसार आरोपी पक्ष ने कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि इसके बाद लोगों ने उनके घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह घर के अंदर चले गए जबकि उनकी पत्नी बाहर रह गई। आरोप है कि उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने आरोपी वसीम निवासी ढंडेरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें