आशा कार्यकत्रियों ने सरकारी अस्पताल में पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आशा नाम के गर्भ निरोधक पैकेट बांटने का विरोध किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आशा कार्यकत्रियां सरकारी अस्पताल पहुंचीं। यहां कार्यकत्रियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से उन्हें घर-घर जाकर आशा गर्भ निरोधक पैकेट बांटने के आदेश जारी किए गए हैं, जो आशाओं का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री इसे किसी भी सूरत में नहीं बांटेंगी। इस मौके पर शोभा भटनागर, रीता भार्गव, संगीता, शशि, शाहीन अंजुम, लक्ष्मी राय, राजकुमारी, सरिता धीमान, सुशीला, कुसुम लता, ऊषा देवी, जीनत, ममतेश, सोनिया, बबली, गीता, पिंकी सैनी, सविता सैनी आदि मौजूद रहे।