फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती पर चढ़ा पारा, ईई का घेराव

Tue, 17 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
बिजली कटाौती से परेश्‍ाानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। बिजली कटौती से नाराज भाजपाइयों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को शहरी विद्युत वितरण खंड कार्यालय में पहुंचे भाजपाइयों का कहना था कि आए दिन बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ऊर्जा निगम ने तारों और बिजली घरों का नवीनीकरण और मरम्मतीकरण भी कर लिया गया है। इसके बावजूद कभी फाल्ट तो कभी तार टूटने से लोगों को घंटों कटौती झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं कटौती की वजह से लोगों को पीने के पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है।

लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानियों से ऊर्जा निगम को सरोकार नहीं है। लोगों की नाराजगी पर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिलाया है। उसके बाद भाजपाई शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी यदि तीन दिन में आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाजपाइयों ने ऊर्जा निगम के डीजीएम से भी फोन पर वार्ता की। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद गौतम, आदित्य राज सैनी, मनोज तोमर, करुणेश शर्मा, आलोक शर्मा, रवि प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
लक्सर। बिजली घर में रिपयरिंग के चलते सोमवार को कस्बे के साथ-साथ देहात में भी लोगों को आठ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि मशीनों में काम होने के कारण सुबह दस बजे से शाम तक आपूर्ति बाधित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें