फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश थमते ही सोलानी नदी का जलस्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार चार दिन तक हुई बारिश के बाद मौसम साफ होने से सोलानी नदी का जलस्तर घटने लगा है। जलस्तर कम होने के साथ ही खेतों में भरा पानी भी धीरे-धीरे निकल रहा है। इससे ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। नदी का पानी कम होने से कई संपर्क मार्गों पर जलभराव समाप्त हो गया है और लोगों की आवाजाही भी सामान्य होने लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम बारिश रुकने के बाद सोलानी नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। सहीपुर-धर्मपुर मार्ग पर नदी के कारण हो रहा कटाव भी थम गया है जिससे इस मार्ग पर आवागमन दोबारा शुरू हो गया। शनिवार को मौसम खुलने के साथ खेतों में जमा पानी तेजी से घटने लगा। इससे गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलों को होने वाले संभावित नुकसान की आशंका भी कम हुई है। क्षेत्रीय किसान कर्म सिंह, कलम सिंह, निरंजन शर्मा, कुशल पाल, संदीप कुमार और मदन सिंह ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह साफ रहा और खेतों से पूरा पानी निकल गया तो फसलों को अधिक नुकसान नहीं होगा। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने पर खेती की स्थिति में और सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें