फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक विवाहिता ने पहली पत्नी के रहते पति की ओर से दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि ढाई वर्ष पहले उसकी शादी फतेहपुर जूनार निवासी युवक से हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। पीड़िता के भाई के जीजा कार चालक हैं। इसी दौरान उसकी पहचान बिजनौर निवासी एक महिला से हुई जो हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
आरोप है कि दोनों के बीच संबंध बनने के बाद जीजा ने उक्त महिला से दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि जब उसने दूसरी शादी की जानकारी कर पति से इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पति उसे और बच्चे को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा। महिला का आरोप है कि पति की ओर से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है जिससे उसे अपने और मासूम बच्चे के पालन-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुल्तानपुर पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी पति को चौकी बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें