फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण से की मारपीट,घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने खेड़ी गांव के ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) दर्ज कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी तालिब पुत्र अंसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन की सप्लाई करते हैं। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को टेंपो से वह सामान की सप्लाई कर लौट रहे थे। टेंपो दरगाहपुर गांव निवासी रामकुमार चला रहे थे। आरोप है कि इसी बीच लक्सर रायसी मार्ग पर बिजोपुरा के निकट आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने अपनी बाइक लगाकर टेंपो रोक लिया और तालिब के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनसे 10 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। तालिब के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला रफा दफा कर दिया। उनका कहना था कि लूट का केस दर्ज होना चाहिए था। ग्रामीण गुलबहार, शाहिद, अकरम, अनवार, इसरार, आस मोहम्मद आदि कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई करने का भरोसा देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें