फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में अपूर्व ने झटका गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में 18वीं उत्तराखंड शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राइफल में अपूर्व चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल झटका। अन्य तीन खिलाड़ियों ने भी गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। खिलाड़ियों के रुड़की पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के अपूर्व चौधरी, अंकित देशवाल, नेहा चौधरी और मेधावत चौधरी ने प्रतिभाग किया। राइफल में अपूर्व चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड पर निशाना साधते हुए प्रथम स्थान पाया। जबकि पिस्टल में अंकित देशवाल और मेधावत चौधरी ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा नेहा चौधरी ने सिल्वर मेडल जीता। कोच विपिन तोमर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर रुड़की का नाम रोशन किया है। वहीं, सभी खिलाड़ियों के पदक जीतने पर रुड़की पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रॉयल राइफल क्लब के निदेशक योगेश प्रताप सिंह, चौधरी सतीश चंद्र, एडवोकेट अनित चौधरी, मनोज देशवाल, विनित सैनी, प्रीत पाल सिंह, अर्जुन सिंह और मुनीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें