फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उर्स के मद्देनजर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स और मेहंदी डोरी की रस्म के मद्देनजर बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र में यातायात और आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बाजार और मुख्य मार्गों से सड़क तक फैले सामान हटवाकर रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

पिरान कलियर बाजार में कई दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा था। वहीं, कुछ स्थानों पर सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगने से रास्ते संकरे हो गए थे। मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान जायरीनों की भीड़ बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम ने पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड, दरगाह के मुख्य मार्ग समेत मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।
पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाने के साथ ही दुकानदारों को दोबारा सड़क पर सामान नहीं लगाने की हिदायत दी। दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेहंदी डोरी की रस्म को देखते हुए मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जायरीनों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें