फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर से खानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लालचंदवाला गांव निवासी वरुणेश कुमार एडवोकेट ने तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई प्रवेश 12 अगस्त की शाम करीब 5 बजे बाइक से लक्सर से गांव लौट रहा था। जब वह गंगनौली के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार में सवार तीन व्यक्ति कार को वहीं पर छोड़कर मौके से भाग निकले। अधिवक्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन के नंबर की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें