फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को जबरन बहला-फुसलाकर ले जाने और यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के परिजन ने युवक के परिजन पर भी उसका सहयोग करने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में अपहरण और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी का जबरन यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी अपने भाई और माता के सहयोग से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो दिन पूर्व किशोरी को तलाश कर लिया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी के संबंध में सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने पुलिस टीम के साथ एक ठिकाने पर दबिश देकर मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें