खाद कारोबारी से कुख्यात सचिन खोखर के नाम पर 50 लाख रुपये की चौथ मांगने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत रामनगर निवासी खाद कारोबारी सुनील अरोड़ा के पास छह जुलाई 2016 को फोन पर जेल में बंद कुख्यात सचिन खोखर के नाम से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई थी। चौथ न देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। कारोबारी ने मामले की रिपोर्ट गंगनहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में अरुण निवासी काशीपुर, तुषार चौहान निवासी बागपत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने साथी के रुप में निसार खां निवासी मोहल्ला अली खां काशीपुर का नाम बताया था। पुलिस ने आरोपी निसार खां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया है।