फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल बदल में भाजपा पर भारी पड़ रही कांग्रेस

Tue, 07 Feb 2017 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दल-बदल की राजनीति में खुद को मजबूत करने में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ी है। भगवानपुर एवं रुड़की में कई कांग्रेसियों ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टिकट जारी होने से पहले जोड़तोड़ की राजनीति में कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा भारी पड़ती दिख रही थी, लेकिन उसके बाद रुड़की और भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा पर हावी रही। रुड़की विधानसभा से सुरेशचंद जैन का टिकट कटने के बाद वह और उनके भाजपा समर्थक, पार्टी पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा भगवानपुर से टिकट नहीं मिलने पर डाडली से भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य लौतीराम आर्य ने भी पार्टी छोड़ दी। अब वह ममता राकेश का हाथ मजबूत कर रहे हैं। इनके अलावा टिकट वितरण के बाद रुड़की में बसपा को भी झटका लगा है। यहां बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे डा. नय्यर काजमी भी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि दूसरी पार्टियों की ओर से सेंधमारी की जंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें