फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेड़ाजट गोलीकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने खेड़ाजट गोलीकांड में शामिल एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


तीन फरवरी की शाम को खेड़ाजट में हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इस मामले में पुलिस पांच अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देशों के बाद, बाकी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की उद्घोषणा वारंट प्राप्त कर चस्पा किया गया। बढ़ते दबाव और सटीक मुखबिरी के चलते पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को दबोच लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग के मुख्य आरोपी हिमांशु निवासी खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें