फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फार्मेसी अधिकारी संघ ने की लंबित मामलों के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार से मुलाकात कर सकारात्मक वार्ता की। संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और जिला मंत्री एसपी बड़ोला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ डॉ. आरके सिंह से शिष्टाचार भेंटकर लंबित मामलों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


बैठक के दौरान फार्मेसी अधिकारियों ने सेवा संबंधी विसंगतियों के निस्तारण, लंबित बिलों के शीघ्र भुगतान और अस्पतालों में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरने और नए पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से रखी। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में स्टाफ की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है।



सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित बिलों और सेवा संबंधी विसंगतियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही पदों में वृद्धि के प्रस्ताव को महानिदेशक कार्यालय भेजने पर सहमति बनी ताकि शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मेसी अधिकारियों एवं मुख्य फार्मेसी अधिकारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद संघ पदाधिकारियों ने सीएमओ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ कोषाध्यक्ष विपिन वर्मा, प्रीति अस्थाना, उमेश मैठाणी, बिंदु गुप्ता, संजीव चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें