फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाले का काम रुकने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
रामनगर में नाला नहीं बनने पर नगर निगम का पुतला फूंकते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : ​दिल्ली में डिप्टीसीएसटी कुश गुपता को सम्मानित करते रेलमंत्री अ​श्विनी वैष्णव रेलवे
विज्ञापन
रामनगर कचहरी रोड पर नाले के निर्माण कार्य के एक माह से ठप होने पर शनिवार को क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और निगम का पुतला दहन किया।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अधूरे नाले में जगह-जगह बंदे लगाए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। आसपास के घरों में जलभराव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नाले का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहित घई, वेद अरोड़ा, ओम प्रकाश कोहली, मोहन शर्मा, भूषण शर्मा, अर्जुन भल्ला, साहिल घई, सुमित सैनी, सीता रानी, वैभव शर्मा, अशोक शेट्टी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें