तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
धरने को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस नेता पूजा गुप्ता ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का वादा किया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे टीकाकरण, एसआईआर, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों की शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही है। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। संवाद