मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा-भतीजे पर बलकटी और लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस ने एक महिला सहित एक ही परिवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी जावेद आलम ने तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की रात को उनके पिता इरफान और चचेरा भाई परवेज मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। रास्ते में मौजूद आरोपी जमील उर्फ कालू उसके दोनों पुत्रों नदीम व अजीम और जमील की पत्नी जरीना ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
उन्होंने गाली देने से रोका तो आरोपियों ने बलकटी और लाठी-डंडे से दोनों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। वह और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।