फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 26 Nov 2025 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारसन किसान सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
नारसन। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति नारसन में बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस चुनाव में पारितोष धारीवाल सभापति व मोनू उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण के दौरान सभापति पारितोष धारीवाल ने कहा कि सभी सदस्यों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने व समिति में खाद आदि की कमी न होने देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचे दर्जाधारी श्यामवीर सिंह ने कहा कि समिति की नई कमेटी किसानों के हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। इस अवसर पर अजीत सिंह, शोभाराम प्रजापति, मोनू कुमार, ऋषिपाल सिंह बालियान, राजीव राठौर, नागेंद्र सिंह, योगेश कुमार, राजीव राणा, इंद्रजीत सिंह, ब्रजपाल सिंह, रमेश और नितिन सहित कई किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें