फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थल पर प्रतिमाओं को खंडित करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हिरासत में आरोपी अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रहा है। पुलिस अब आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम को भुरनी गांव के पास एक व्यक्ति ने धर्मस्थल में प्रतिमाओं को खंडित करने का प्रयास किया था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मामला शांत कराने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इस बीच मामले में ग्रामीण अनुज सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भुरनी ढाढेकी गांव के मार्ग पर स्थित धर्मस्थल में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमाओं को खंडित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात सामने आई है। व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें