फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत जा रहे किसान पर हमले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला के किसान ने एक नामजद और दो लोगों पर गेहूं की फसल की रखवाली करने जाते समय लाठी-डंडों व बंदूक से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी बाबूराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जोगावाला गांव के पास अपने खेत में गेहूं की फसल उगाई हुई है। सोमवार रात आठ बजे गेहूं की रखवाली के लिए वह घर से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में संजय और दो अज्ञात लोग पहले से घात लगाकर खड़े थे।



उन्होंने लाठी-डंडों और बंदूक से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उसके दाएं पैर की हड्डी और कुछ पसली टूट गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वहां से गुजर रहे बरफान सिंह व अन्य लोगों ने बाबूराम के घर सूचना दी। परिजन उसे लक्सर सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें