फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हमला करने के आरोप में सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरियो गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के सात लोगों पर धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के डेरियो गांव निवासी सुंदरी पत्नी रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जनवरी को वह अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ घर पर थी। इसी दौरान नाली को लेकर गांव के ताराचंद, लख्खू,, सोना, ओमबीर, अजय, शंकर, सुमित धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।



शोर सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्होंने उनके भाई जो खानपुर में बाइक की सर्विस करने गया था उसे सूचना दी। उसके भाई ने पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर आई। खानपुर थाना निरीक्षक दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें