मुंडलाना क्षेत्र के अकबरपुर ढाडेकी और निजामपुर ग्राम में उपखंड अधिकारी लंढौरा के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने छापे मारे। इस दौरान 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 14 स्थानों पर अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। छापे के दौरान सहायक अभियंता विजिलेंस धनंजय सिंह, सहायक अभियंता विजिलेंस विकास कुमार,अवर अभियंता संजना सिंह और विभाग के लाइनमैन शामिल रहे।