फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : बाजार बंद का समर्थन कर सरकार का पुतला जलाया

Sun, 11 Jan 2026 10:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर रैली में शामिल रही पुलिस
विज्ञापन

रुड़की। कांग्रेस की ओर से रविवार दोपहर चंद्रशेखर चौक पर अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए बाजार बंद का समर्थन कर रैली निकाली गई। इस दौरान सरकार का पुतला भी जलाया गया। रैली में मौजूद विधायक व अन्य वक्ताओं ने धामी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। रैली में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में विधायक से लेकर शहर भर के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उनका चेहरा सीबीआई जांच के बाद ही बेनकाब हो पाएगा। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस कम कर रही है। विपक्ष को विरोध करने से रोका जा रहा है। सचिन गुप्ता ने कहा कि सीबीआई के अधिकारी किसी जज के निगरानी में यह जांच करें। इस दौरान प्रणय प्रताप सिंह राणा, संजय गुड्डू, हाजी नौशाद, मुनफेत अली, डॉ़ हरविंदर सिंह, भूषण त्यागी, आशीष चौधरी, डॉ़ मीर अहमद, सौरभ सैनी और मदन पाल भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें