फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 33 लाख की रकम हड़पी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात बीघा जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 33.20 लाख रुपये हड़प लिए गए। बैनामे के बाद दाखिल खारिज नहीं होने पर क्रेता को ठगे जाने का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




टिहरी गढ़वाल जनपद के ठालवाला निवासी जबर सिंह महर ने पुलिस को बताया कि आरोपी मंजीत व जितेंद्र निवासी ग्राम टांडा जीतपुर कोतवाली लक्सर ने 14 दिसंबर 2023 को उनसे रायसी स्थित सात बीघा कृषि भूमि का सौदा 33 लाख 20 हजार रुपये में किया था। 26 अप्रैल 2024 को उन्होंने रकम देकर जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया था लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हो सका।



उन्होंने विक्रेताओं से कहा तो बहाने बनाकर उन्हें टाल दिया। बाद में उन्होंने लक्सर तहसील में जानकारी की तो पता लगा कि उक्त जमीन विवादित है और पहले ही दो तीन व्यक्ति इस जमीन को खरीद चुके हैं। महर ने आरोपियों से जमीन के पैसे वापस करने को कहा लेकिन आरोपियों ने न तो उन्हें जमीन वापस की और न ही उनके पैसे ही लौटाए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें