फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रिफ्लेक्टर घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मलकपुर चुंगी स्थित तिराहा मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगाने के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सरकारी दावों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन




कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मौके पर 10 रिफ्लेक्टर लगाए जाने की पुष्टि बताई गई थी लेकिन वहां केवल पांच रिफ्लेक्टर ही मिले। इनमें दो सही हालत में थे एक टूटा हुआ ऊपर रखा मिला। एक उखड़ा हुआ पड़ा था जबकि शेष रिफ्लेक्टर मौके पर दिखाई नहीं दिए।

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि एक रिफ्लेक्टर की अनुमानित कीमत मात्र 200 से 250 रुपये है। ऐसे में करीब चार से पांच हजार रुपये में पूरा कार्य हो जाएगा। उन्हाेंने आरोप लगाया कि इसके लिए लगभग ढाई लाख रुपये का बिल बनाया गया। उन्होंने घोटाले में अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को शिकायती पत्र सौंपा जाएगा ताकि निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र चौधरी के साथ समाजसेवी ललित और रामपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें