फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फर्जी निर्माण दिखाकर भुगतान लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्लावाला गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीडीओ को पत्र देकर उसके पिता के नाम पर कागजों में निर्माण कार्य दिखाकर पैसा निकालकर बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीडीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




खानपुर विकासखंड क्षेत्र के दल्लावाला गांव निवासी संदीप सैनी पुत्र अमरपाल सिंह ने हरिद्वार सीडीओ कार्यालय में पत्र भेजकर बताया कि उसके घर में बायो गैस निर्माण कार्य नहीं कराया गया। खानपुर ब्लॉक में तैनात अधिकारियों ने उसके पिता के नाम पर बायो गैस का निर्माण दिखाकर 27,255 रुपये का भुगतान ले लिया है। आरोप लगाया कि जब इस बाबत ब्लॉक से जानकारी करनी चाही तो अधिकारियों ने उसे धमकी दी है। आरोप है कि दल्लावाला ग्राम पंचायत में लगभग चार लाख रुपये का भुगतान भी नौ जनवरी को फर्जी जांच के बाद कर दिया गया। उन्होंने सीडीओ से मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें