फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: करोड़ों के गबन में लघु शाखा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई की मिनी ब्रांच के संचालक की ओर से खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी गांव में सचिन उर्फ प्रणव एसबीआई की मिनी ब्रांच का संचालन करता था। ब्रांच में करीब आठ हजार लोगों के खाते हैं। करीब तीन दिन पहले संचालक उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये का गबन करके फरार हो गया था। इसपर खाताधारकों ने एसबीआई की मंगलौर स्थित मुख्य शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया था।



इसपर बैंक मैनेजर ने सभी खाताधारकों से साक्ष्य जुटाकर उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। करोड़ों के गबन की जानकारी मिलते ही प्रबंधक राजेश तिवारी ने अकबरपुर ढाढेकी गांव पहुंचकर खाताधारकों से जानकारी ली थी। इस मामले में शुक्रवार को उन्होंने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर लघु शाखा के संचालक सचिन उर्फ प्रणव के खिलाफ गबन किए जाने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन उर्फ प्रणव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें