फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने का आरोप, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वह काफी दिनों से अकेले एक किराए के मकान में रहकर फैक्टरी में काम कर रही है। आरोप है कि पड़ोस में ही किराए के मकान में रहने वाली दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने बहला-फुसलाकर शुरू में उसका धर्म परिवर्तन कराया।

इसके बाद आरोपी अक्षय के साथ शादी भी कराई। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर अक्षय निवासी रामपुर बुढा, सीतापुर, ओमप्रकाश, सतीश, पूजा, गीता हाल निवासी रायपुर, भगवानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें