आपस में झगड़ा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार देर शाम नारसन पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह नहीं माने और झगड़ते रहे। पुलिस पांचों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बाॅबी कुमार निवासी घासीपुरा थाना मंसूरपुर, संजीव कुमार निवासी बवाना व प्रदीप निवासी हत्तासारी थाना बुढाना, सुनील कुमार निवासी सिमली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व अकरम निवासी रसूलपुर थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है।