फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादा को दवा दिलाने कार से मंगलौर जा रहे भारूवाला के ग्राम प्रधान की गाड़ी को कुछ युवकों ने सामने बाइक खड़ी करके रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख ग्रामीण मौके पर आ गए। आरोपी हमलावर मौका पाकर भाग गए। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



खानपुर विकासखंड क्षेत्र के भारूवाला गांव प्रधान सन्नी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने दादा धर्म सिंह को मंगलौर क्षेत्र से दवा दिलाने के लिए कार से जा रहे थे। आरोप है कि जब वह गांव से बाहर निकले तो दो लड़कों ने मोटरसाइकिल से उनकी कार में साइड मार दी।



उन्होंने गाड़ी रोकी तो दोनों गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। वह बिना कुछ कहे निकल गया। आरोप है कि वापस आते समय करणपुर गांव में पहुंचा तो उक्त लड़कों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी और उन्हें गाड़ी से जबरन उतारकर मारपीट करने लगे। मारपीट होती देख ग्रामीण मौके पर आ गए तो वे फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में आरोपी गोरधन और लक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें