फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल के साथ वाहन के सभी कागज साथ, फिर कर दी सीज

Wed, 04 Mar 2020 12:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चालक के पास डीएल, आरसी, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट होने के बावजूद इन सभी कागजातों का न होना दर्शाकर यातायात पुलिस ने कार को सीज कर दिया। साथ ही चालक का शराब पीकर कार चलाने के आरोप में चालान कर दिया गया। वहीं, चालक ने नशे में कार चलाने पर चालान की कार्रवाई को ठीक बताते हुए कागज होने पर भी इन धाराओं में कार सीज करने को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। उनका कहना है कि सुबह करीब नौ बजे मिलिट्री चौराहे पर उनकी कार में पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कार मोड़ी तो सामने से आ रही बाइक को साइड लग गई।

इस पर वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यातायात पुलिसकर्मियों ने कार चालक और उनके साथी की जांच की तो एल्कोहल की पुष्टि हुई। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों ने उनका शराब पीकर कार चलाने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं, पुलिस ने उनके पास डीएल और वाहन संबंधी कोई कागज मौके पर नहीं होना दर्शाकर कार को सीज कर दिया। जबकि, दिल्ली निवासी व्यक्ति का कहना है कि उनके पास डीएल सहित सभी कागज उपलब्ध थे। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें