फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पाने वाले सभी संस्थानों का होगा भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से छात्रवृत्ति पाने वाले सभी शिक्षण संस्थानों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से नामित किए गए जांच अधिकारी अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों की जांच पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन और प्रशासन स्तर से हर साल नियमित रूप से कॉलेजों में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। सत्र 2019-20 के भौतिक सत्यापन का काम कोरोना के चलते शिक्षण संस्थानों के बंद होने के कारण अटक गया था, लेकिन अब शिक्षण संस्थानों के खुलने के बाद भौतिक सत्यापन का काम शुरू हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि कोशिश जा रही है कि परीक्षा के समय पहुंच रहे छात्रों का सत्यापन किया जाए। साथ ही ऑनलाइन भी छात्रों का सत्यापन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई सूची के तहत करीब 25 कॉलेजों में भौतिक सत्यापन किया जाना है। उधर, उच्च शिक्षा कल्याण परिषद उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी छबील सिंह ने बताया कि वर्तमान में किए जा रहे भौतिक सत्यापन का छात्रवृत्ति घोटाले से कोई संबंध नहीं है। यह हर साल होने वाली सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें