फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एचएमपीवी को लेकर अलर्ट, अस्पताल में मास्क लगाना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमपीवी को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने सख्ती और जागरूकता बढ़ा दी है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ को मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं। मरीजों और तीमारदारों को भी मास्क लगाकर अस्पताल में आने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




प्रदेश में एचएमपीवी के मरीज मिल रहे हैं। हाल ही में हरिद्वार में भी दो मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही वायरस से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इसे देखते हुए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने भी वायरस से बचाव के तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

स्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों और स्टाफ को मास्क लगाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के बाद डॉक्टर अपने-अपने कक्ष में मास्क लगाकर ही मरीजों की जांच कर रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों और तीमारदारों को भी मास्क लगाकर ही अस्पताल आने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बरतें सावधानी-

- हाथों को नियमित रूप से धोएं।



- बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें।

- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

- डाइट में हेल्दी फूड को शामिल करें।

- सामाजिक दूरी बनाए रखें।

- लक्षण मिलने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें