फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने ली एक और ग्रामीण की जान

Sun, 27 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/नारसन। पंचायत चुनाव की शराब ने एक और ग्रामीण की जान ले ली। शराब के नशे में शनिवार की रात एक ग्रामीण तालाब में डूब गया। रविवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। शनिवार को भी नारसन के खेड़ा जट में ज्यादा शराब पीने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। हालांकि शराब पीने से मौत की बात कुबूल करने के बावजूद परिजनों ने दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर नहीं दी। प्रत्याशियों पर लग रहे आरोप प्रत्यारोपों के बीच अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान इस बार सबसे ज्यादा शराब का इस्तेमाल हुआ। शनिवार को गांव में एक युवक संदीप की नशे की हालत में मौत हो गई। मौत से पहले संदीप से अपने अपने पोस्टर चस्पा कराने वाले कुछ प्रत्याशियों की भूमिका भले ही संदेह के दायरे में हैं, लेकिन सबकुछ जानने के बावजूद परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। वहीं शनिवार की रात भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में विरेंद्र तालाब में डूब गया।
ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय विरेंद्र नशे में था। परिजन उसे शराब का आदी जरूर बता रहे हैं, मगर चुनाव में क्षमता से ज्यादा शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों पर उंगली उठाने से बच रहे हैं। चुनावी शराब पीने से दो दिन में दो ग्रामीणों की मौत ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

---------
सस्ती शराब पड़ रही जान पर भारी
शराब की खपत बढ़ने के लिए प्रत्याशी भरपाई के लिए सस्ती शराब बांट रहे हैं। इसके लिए हरियाणा से सस्ती शराब लाई जा रही है। चुनाव में कुर्सी हासिल करने के लिए प्रत्याशी किसी की जान का सौदा करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
----------
भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर तालाब में गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है, ग्रामीण के नशे में होने की बात सामने आ रही है, वहीं नारसन के खेड़ा जट में शराब पीने से ग्रामीणों की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों की ओर से कोई तहरीर दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें