नारसन। राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला कबड्डी संघ हरिद्वार व कृभको की ओर से आयोजित दो दिवसीय कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रेम सभा समिति के उपाध्यक्ष योगेश कुमार ने रिबन काटकर किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. तेजवीर ने बताया कि यह प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग दोनों के लिए है। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच 800 मीटर व 5000 मीटर दौड़ कराई गई। इस मौके पर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में अक्षिता प्रथम, आयुषी द्वितीय और मानसी तृतीय रही।
वहीं बालक 800 मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, गौरव द्वितीय और अनिवेश तृतीय रहा। जबकि 5000 मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, गौरव द्वितीय व प्रदीप तृतीय रहा। इस दौरान उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन कोच ऋषिपाल सिंह तोमर, अभिषेक कुमार, गजेंद्र सिंह, ऋषभ, आशीष कुमार, मंजीत सिंह, पवन राणा, मनीष राठी आदि मौजूद रहे। संवाद