फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों पर कृषि कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से आए कांग्रेस कोऑर्डिनेटर रविशंकर ने नगर अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों को किसानों पर जबरदस्ती थोपना चाहती है। जो महंगाई कांग्रेस के शासनकाल में गलत लगती थी, आज हर चीज के बढ़ते दाम भाजपा को सही लग रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र में सात साल से भाजपा की सरकार है। आरोप लगाया कि कुनीतियों के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुछ राजनीतिक दल चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए जनता को ऐसे दलों के बहकावे आने से बचाना होगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हाजी मुस्तकीम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ कमेटी गठित कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कस्बे के सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। गोपाल नारसन ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून बनाकर किसानों पर जुल्म करने पर अड़ी हुई है। बढ़ती महंगाई अब भाजपा को सस्ती लगने लगी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मौके पर डॉ. तहसीन, मनव्वर, अफजल, नसीम, आजम याशी, शोभाराम, उस्मान, कलीम, समीर, राव नवबहार, संजय पाल, आशीष, मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें